सब्जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सब्जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामग्री:

  • १/२ किलो कमल ककड़ी (ताज़ा या फ्रोजेन)
  • ३-४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १-२ टमाटर की प्यूरी 
  • १ टेबल-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • ४ साबुत काली मिर्च 
  • १ बड़ी इलाइची 
  • १ डंडी दालचीनी 
  • २-४ लौंग 
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून धनिया पाउडर 
  • गरम मसाला पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून घी 
  • रिफाइंड तेल 
  • १ कप पानी 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और दालचीनी, लौंग, इलाइची और साबुत काली मिर्च डालकर भूनें 
  2. खुशबू आने पर जीरा डालकर चटकने दें 
  3. अब प्याज डालकर सुनहरा भूरा करें 
  4. अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर १ मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालकर मिलाएं 
  5. टमाटर को तब तक पकाएं जब तक कि वो एकदम गल न जाए और तेल न छोड़ दे 
  6. अब हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर १ मिनट तक भूनें 
  7. अब कमल ककड़ी मिलाकर ढककर ६-७ मिनट तक पकाएं 
  8. अब ढक्कन निकालकर फिर से हिलाएं जब तक कि पानी बिलकुल सूख न जाए और कमल ककड़ी मसाले में सिक न जाए 
  9. पानी मिलाकर करी बनाएं और ५-८ मिनट तक पकाएं 
  10. ऊपर से घी डालें 
  11. रोटी, चपाती या चावल के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Lotus Root Curry recipe in English, click Lotus Root Curry
सामग्री:

  • १ कप छोले (रात भर पानी में भिगोये हुए)
  • ३-४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ)
  • २ टेबल-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ डंडी दालचीनी की 
  • १ काली इलाइची 
  • १ तेज पत्ता 
  • ३-४ साबुत काली मिर्च हलकी कुटी हुई 
  • १-१ टी-स्पून हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २-३ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा, काली इलाइची, तेज पत्ता और दालचीनी डालें 
  2. अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अदरक लहसुन पेस्ट डालकर २ मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालें 
  4. टमाटर गलने पर हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं 
  5. छोले डालकर मिलाएं 
  6. अंत में पानी डालें और १०- १५ मिनट तक पकाएं 
  7. चावल, रोटी, पराठा या चपाती के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Chickpea curry recipe in English, click Chickpea curry

सामग्री:

  • २ कप आटा 
  • पानी गूथने के लिए 
विधि:

  1. आते को पानी के साथ नरम गूथ लें 
  2. आधे घंटे के लिए कम से कम छोड़ें 
  3. अब चपाती/ रोटी के आकार में गोल बेलें 
  4. गरम तवे पर चपाती को रखें 
  5. दोनों तरफ से अच्छे से सकें (अगर चपाती अच्छी बिली है तो अच्छी फूलेगी भी)
  6. अब कोई भी ग्रेवी, सब्जी या करी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Indian chapati/ roti/ phulke recipe in English, click Indian Roti/ Chapati/ Phulke


सामग्री:

  • मशरूम 
  • २ लाल शिमला मिर्च (मध्यम आकार के टुकडो में कटे हुए)
  • २ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टेबल-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • हरा धनिया सजाने के लिए 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालकर चटकने दें 
  2. अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब नमक, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं 
  4. इसमें कटे हुएमशरूम और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं 
  5. ढक्कन लगाकर पकने दें जब तक कि सब्जियां नरम न हो जाए 
  6. ढक्कन निकालकर ५ मिनट तक पकाएं और बचे हुए पानी को सुखाएं 
  7. हरा धनिया से सजाकर रोटी या चपाती के साथ गरमा- गरम परोसें 
For Mushroom Bell Peppers recipe in English, click Mushroom Bell Peppers

सामग्री:


  • १/२ किलो ताज़ा भिन्डी 
  • २-३ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ आलू कटा हुआ 
  • १/२ टेबल-स्पून जीरा 
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • १ टी-स्पून हल्दी पाउडर 
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. भिन्डी को अच्छे से धो कर किसी रुमाल से पोछें ताकि वें काटने समय चिपचिपे न हो अथवा पकने पर कुरकुरे रहे 
  2. अब ऊपर और नीचे का भाग काटकर निकाल दें और बीच के भाग को एक समान टुकड़ो में काटें 
  3. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालकर चटकने दें 
  4. अब प्याज डालकर सुनहरा करें 
  5. धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च मिलाकर भिन्डी और आलू डालें और अच्छे से मिलाएं 
  6. आधा ढक्कन से ढककर ५ मिनट तक पकाएं 
  7. अब ढक्कन निकालकर मिलाएं और ५ मिनट तक पकाएं जब तक की भिन्डी कुरकुरी न हो जाए 
  8. रोटी/ चपाती या पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 

For Okra/ Ladies finger veggie recipe in English, click Okra/ Ladies finger veggie


सामग्री:


  • १ गुच्छा हरी बीन्स का 
  • १ प्याज (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ)
  • २ आलू (छोटे आकार के टुकड़ो में कटे हुए)
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • १ टेबल-स्पून धनिया पाउडर 
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • १ टी-स्पून हल्दी पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २-३ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालकर चटकने दें 
  2. अब प्याज डालकर सुनहरा भूरा करें 
  3. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं 
  4. अब आलू और बीन्स डालकर मिलाएं और १०- १५ मिनट तक ढककर पकाएं जब तक कि आलू और बीन्स नरम न हो जाए 
  5. अब ढक्कन निकालकर सब्जी से पानी सुखाएं और आलू बीन्स को भूनते रहें 
  6. चपाती/ रोटी या पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें या सैंडविच में भरकर मज़ा लें 
For Green beans and Potato veggie recipe in English, click Green beans and potato veggie


सामग्री:

  • ४ आलू (मध्यम आकार के उबले हुए)
  • १ प्याज (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • १/२ टी-स्पून राई 
  • १/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. एक कढाई में तेज़ आंच पर तेल गरम करें और जीरा डालें 
  2. जीरा चटकने पर प्याज डालकर सुनहरा भूरा करें 
  3. अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं 
  4. इसमें आलू डालकर अच्छे से मिलायें और भूनें 
  5. ४-५ मिनट तक आलू सेंकें और चपाती के साथ गरमा-गरम परोसें 
  6. आप इसे सैंडविच में भरकर भी मज़ा ले सकते हैं 
For Sauted potatoes recipe in English, click Sauted potatoes


सामग्री:


  • १ गाजर कटी हुई 
  • १ लेटिष कटी हुई 
  • १ प्याज कटा हुआ (ऐच्छिक)
  • ब्रोकोल्ली के फूल 
  • १ टमाटर कटा हुआ 
  • कुछ हरी बीन्स कटी हुई 
  • अपनी पसंद का कोई ड्रेसिंग (मैंने कोल-स्लाव लिया है)
  • नमक और काली मिर्च पाउडर 
  • १ टी-स्पून जैतून का तेल (ओलिव आयल)
विधि:

  1. ब्रोकोल्ली और हरी बीन्स को जैतून के तेल में हल्का पका लें 
  2. अब सारी सब्जियों को एक बर्तन में डालें 
  3. इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और सलाद ड्रेसिंग अच्छे से मिलाएं 
  4. ताज़ा परोसें 
For Veggie salad recipe in English, click Veggie salad


सामग्री:


  • १/२ कद्दू (टुकड़ो में कटा हुआ)
  • २-३ प्याज (छोटे आकार के बारीक कटे हुए)
  • १/२ टेबल-स्पून धनिया पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून गरम मसाला पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून जीरा 
  • १/२ टी-स्पून राई (ऐच्छिक)
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • हरा धनिया/ पत्ता प्याज सजाने के लिए 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा चटकने दें 
  2. अब प्याज डालकर सुनहरा करें 
  3. अब नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें 
  4. अब कद्दू और गरम मसाला डालकर मिलाएं और ८- १० मिनट तक ढक्कन लगाकर पकाएं (बीच- बीच में हिलाते रहें)
  5. जब कद्दू पूरी तरह से गल जाए और तेल ऊपर आ जाए, सब्जी को बाहर निकालकर हरा धनिया या पता प्याज से सजाकर चपाती के साथ परोसें 
  6. इसे आप सैंडविच में भरकर भी खा सकते हैं
For Pumpkin curry recipe in English, click Pumpkin curry




सामग्री:


  • १ फूल गोभी (मध्यम आकार की कटी हुई)
  • २-३ प्याज (मध्यम आकर के बारीक कटे हुए)
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • १ टी-स्पून हल्दी पाउडर 
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून गरम मसाला पाउडर 
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २-३ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालकर चटकने दें 
  2. अब प्याज डालकर सुनहरा करें 
  3. अब धनिया पाउडर, हल्दी अथवा लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाकर भूने 
  4. गोभी के फूलों को मिलाकर ढकें और ५-८ मिनट तक पकाएं जब तक कि गोभी नरम न हो जाए (ध्यान रखें की ज्यादा पकने पर गोभी गल जायेंगी)
  5. ढक्कन निकालकर कुछ देर और सेकें और फिर गरम मसाला पाउडर और नमक ऊपर से बुर्काएं 
  6. चपाती के साथ गरमा-गरम परोसें या सैंडविच में भरकर लुफ्त उठायें 
For Cauliflower veggie recipe in English, click Cauliflower veggie


सामग्री:


  • १ कप काले चने (रात भर पानी में भिगोये हुए)
  • ३-४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ)
  • २ टेबल-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ डंडी दालचीनी की 
  • १ काली इलाइची 
  • १ तेज पत्ता 
  • ३-४ साबुत काली मिर्च हलकी कुटी हुई 
  • १-१ टी-स्पून हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २-३ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा, काली इलाइची, तेज पत्ता और दालचीनी डालें 
  2. अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अदरक लहसुन पेस्ट डालकर २ मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालें 
  4. टमाटर गलने पर हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं 
  5. काले चने डालकर मिलाएं 
  6. अंत में पानी डालें और १०- १५ मिनट तक पकाएं 
  7. चावल, रोटी, पराठा या चपाती के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Black chickpeas gravy recipe in English, click Black chick-peas gravy/ Kala chana masala

सामग्री:


  • १ बैंगन (मध्यम आकार का टुकडो में कटा हुआ)
  • ३-४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टमाटर (छोटा आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ आलू (छोटा आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून गरम मसाला पाउडर
  • १/२ टी-स्पून जीरा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालकर चटकने दें 
  2. अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब टमाटर डालकर अच्छे से भूने जब तक कि टमाटर गल न जाए 
  4. अब धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें 
  5. नमक डालकर अच्छे से मिलाएं 
  6. इसमें कटे हुए आलू और बैंगन डालकर अच्छे से मिलाएं 
  7. ढक्कन लगाकर पकने दें जब तक कि आलू और बैंगन नरम न हो जाए 
  8. ढक्कन निकालकर ५ मिनट तक पकाएं और बचे हुए पानी को सुखाएं 
  9. रोटी या चपाती के साथ गरमा- गरम परोसें 
For Brinjal curry recipe in English, click Eggplant/ Brinjal curry





सामग्री:

  • ३ अंडे 
  • एक प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ आलू (उबाली हुई)
  • ३-४ मशरूम 
  • हरी मिर्च/ शिमला मिर्च (ऐच्छिक)
  • १ टमाटर (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • चीज़ (कद्दुकस किये हुए)
  • नमक स्वादानुसार 
  • काली मिर्च पाउडर (ऐच्छिक)
  • १ टी-स्पून दूध या पानी 
  • १ टी-स्पून रिफाइंड तेल या मक्खन 

विधि:

  1. एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल या मक्खन फैलाएं 
  2. अब सारी सब्जियों को भूनकर नरम करें 
  3. इस बीच अण्डों में दूध या पानी मिलाकर अच्छे से फेटें 
  4. फेंटे हुए अन्डो को सब्जियों पर फैलाएं और पकने दें 
  5. अब ऊपर से नमक और काली मिर्च बुर्काएं 
  6. कद्दुकस चीज़ बुर्काकर गरमा-गरम परोसें 

For veggie Omlette recipe in English, click Veggie Omlette



सामग्री:


  • ४ चुकंदर (कद्दुकस किये हुए)
  • १ टी-स्पून चना दाल 
  • १/२ टी-स्पून उरद दाल (ऐच्छिक)
  • ३-४ करी पत्ते 
  • मसाले- १ टी-स्पून जीरा, स्वादानुसार नमक, १- १ चुट्टी हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला पाउडर 
  • २-३ टी-स्पून रिफाइंड तेल 

विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और चना अथवा उरद दाल भूने 
  2. अब जीरा और करी पत्ते डालें और चटकने दें 
  3. सारे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं 
  4. अब चुकंदर डालकर मिलाएं और धक् कर 


सामग्री:

  • २ कप फूल गोभी के छोटे किये हुए टुकड़े 
  • १/२ कप मैदा 
  • १/४ कप कॉर्न फ्लौर (मकई का आटा)
  • नमक स्वादानुसार 
  • लहसुन का पेस्ट 
  • १/२ टी-स्पून काली मिर्च पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • १ प्याज (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ शिमला मिर्च (मध्यम आकार की बारीक कटी हुई)
  • टमाटर का केचप 
  • चिल्ली सौस 
  • सोया सौस (रंग के लिए)
  • विनेगर (सिरका)
  • पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में मैदा और मकई के आटे  को मिलाकर पानी से गाढ़ा घोल बनाएं 
  2. एक कढाई में तेल तेज़ गरम करें 
  3. अब इस घोल में एक-एक करके गोभी के टुकडो को लपेटे और गरम तेल में तलकर सुनहरा भूरा करें और एक तरफ रखें 
  4. सौस  बनाने के लिए एक पतीले में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें 
  5. अब इसमें लहसुन का पेस्ट और सारी सब्जियों को मिलाकर अच्छे से भूनें 
  6. अब इसमें टमाटर केचप, चिल्ली सौस, विनेगर अथवा सोया सौस मिलाएं और आधे मिनट तक पकाएं 
  7. इस सौस के मिश्रण को गाढा बनाने के लिए मकई के आटे को थोढे से पानी में मिलाकर इस घोल को सौस में मिलाएं और कुछ सेकंड के लिए पकाएं 
  8. अब पके हुए सौस में स्वादानुसार नमक डालें और गोभी के तले हुए टुकडो को डालकर अच्छे से मिलाएं 
  9. अब हरा धनिया से सजाकर गरमा-गरम परोसें 
For Gobi Manchurian recipe in English, click Gobi Manchurian

सामग्री:

  • १ गड्डी पालक (कटी हुई)
  • २ आलू (मध्यम आकार के लम्बे कटे हुए)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ हरी मिर्च 
  • मसाले- जीरा, नमक स्वादानुसार, १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर, १ टी-स्पून धनिया पाउडर, १ चुट्टी हल्दी पाउडर
  • १ टी-स्पून रिफाइंड तेल 

विधि:

  1. एक कढाई में तेल डालकर जीरा डालें 
  2. जब जीरा चटकने लगे तो उसमे हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं 
  4. अब इसमें आलू मिलाकर नरम होने तक पकाएं 
  5. अब पालक डालकर मिलाएं और ढक्कन से ढककर कुछ मिनट तक पकने दें जब तक की पालक गहरे हरे रंग का न हो जाए 
  6. अब ढक्कन बिना कुछ मिनट तक पकाएं जब तक कि सब्जी का पानी बिलकुल सूख न जाए 
  7. अब स्वादानुसार नमक मिलाकर रोटी या फुल्कों के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Aloo Palak recipe in English, click Aloo Palak


सामग्री:


  • १ कप बासमती चावल (या अपनी पसंद का लम्बे दाने का चावल)
  • सब्जी- आलू, प्याज, गाजर, हरा बीन्स, ब्रोकोल्ली, हरा धनिया
  • मशरुम, पनीर, ब्रेड क्रंब (ऐच्छिक)
  • १ टी-स्पून अद्रक लहसुन का पेस्ट 
  • २ टमाटर की प्यूरी (छोटे आकार की)
  • ३-५ टी-स्पून रिफाइंड तेल 
  • मसाले- नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, जीरा 
  • खड़े मसाले- १ डंडी दालचीनी की, १ काली इलाइची, ३-४ गोटे काली मिर्च 
  • पानी 

विधि:

  1. चावल को पानी में १५- २० मिनट तक भिगोयें 
  2. १ टी-स्पून तेल कूकर में गरम करें और उसमे जीरा और सारे खड़े मसाले डालकर भूनें जब तक कि खुशबू न आये 
  3. अब प्याज डालकर हल्का सुनहरा करें। फिर उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट और टमाटर की प्यूरी डालकर मिलाएं जब तक कि तेल अलग न हो जाए 
  4. अब नमक और सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं 
  5. अब इसमें चावल मिलाकर ढक्कन बंद करें और पकने पर एक तरफ रखें 
  6. एक कढाई में तेल लें और साड़ी सब्जियों को एक-एक करके तलें। आप ब्रेड के छोटे- छोटे टुकड़े और अपनी पसंद अनुसार मशरूम भी तल सकते हैं 
  7. तली हुई सब्जियों को पके हुए चावल में मिलाएं और हरा धनिया से सजाकर गरमा-गरम परोसें 
For Vegetable Pulao recipe in English, click Vegetable pulao


सामग्री:

  • १ पैक नूडल्स (अपनी पसंद का हक्का, चावल या आटे का)
  • नमक सादानुसार 
  • १ चुट्टी काली मिर्च 
  • २-३ टी-स्पून तेल 
  • कद्दुकस चीज़ (ऐच्छिक/ मन-पसंद)
  • टोमेटो चिल्ली सौस
  • पतले लम्बे कटे हुए गाजर 
  • पतले लम्बे कटे हुए प्याज 
  • हरा पत्ते का प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • पतला लम्बा कटा हुआ पत्ता गोभी (ऐच्छिक)
  • कुछ ब्रोकोल्ली के छोटे-छोटे फूल 
  • हरा बीन्स (तिरछा कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ) 

विधि:

  1. एक बढे बर्तन में पानी, १ चुट्टी नमक और कुछ बूँद तेल के डालें और उबाल आने दें। अब इसमें नूडल्स डालकर पकाएं जब तक कि नूडल्स नरम न हो जाये। नूडल्स को छानकर ठन्डे पानी के नीचे धो लें ताकि वें आपस में छपके ना 
  2. अब एक कढाई को तेज़ आंच पर गरम करें और कुछ बूँद तेल के डालें। इसमें सारी सब्जियां डालकर १ मिनट तक पकाएं (सिवाय पत्ता गोभी के)
  3. अब पत्ता गोभी डालकर कुछ सेकंड के लिए हिलाएं 
  4. अब टोमेटो चिल्ली सौस (या अपनी पसंद का कोई सौस) डालकर आधे मिनट के लिए मिलाएं 
  5. अब नमक और कलि मिर्च स्वादानुसार डालकर मिलाएं 
  6. इसमें नूडल्स डालकर उलट पलट कर अच्छे से मिलाएं और सजाने के लिए ऊपर से चीज़ डालें 
  7. वेजी नूडल्स को गरमा-गरम परोसें 
For veggie noodles recipe in English, click Veggie Noodles


सामग्री


  • २०० ग्राम ताज़ा पनीर (या फ्रोजेन पनीर)
  • २ प्याज (मध्यम आकार के पीसे हुए)
  • १ टी-स्पून अद्रक लहसुन का पेस्ट 
  • हरी मिर्च का पेस्ट (स्वादानुसार)
  • १/२ टी-स्पून काली मिर्च (या गोटे काली मिर्चे)
  • १ तेज पत्ता 
  • २ दालचीनी के डंडियाँ 
  • ३ लौंग 
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • ३/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर 
  • १ टी-स्पून गरम मसाला पाउडर 
  • १/२ कप मलाई (या फैंटी हुई रेडीमेड क्रीम)
  • १/४ कप सूखे मेवे (सिर्फ काजू या काजू, पिस्ता और मखाने)
  • १/२ कप दूध 
  • ८-१० टेबल-स्पून तेल 
  • सजाने के लिए हरा धनिया और कद्दुकस किया हुआ पनीर 
  • नमक सादानुसार 

विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और मध्यम आकार से कटे हुए पनीर के टुकडो को सुनहरा होने तक तलें और नकालकर एक तरफ रखें 
  2. अब लौंग, दालचीनी, गोटे काली मिर्च और तेज पत्ता को हल्का सुनहरा होने तक भूनें जब तक कि वें अपनी खुशबू न छोड़ दे 
  3. अब सूखे मवो को १ टेबल-स्पून तेल में अलग से सुनहरा करें 
  4. अब बचे हुए तेल में अद्रक लहसुन, हरी मिर्च और प्याज के पेस्ट को भूने जब तक कि तेल अलग न हो जाए 
  5. अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कलि मिर्च पाउडर मिलाकर १-२ मिनट तक भूनें 
  6. अब इसमें दूध मिलाकर उबाल लायें और कम आंच पर ग्रेवी को गाढा होने तक पकाएं 
  7. अब ग्रेवी में आधे सूखे मेवे, पनीर के टुकड़े और मलाई मिलाएं (आधे सूखे मेवे सजाने के लिए रखें)
  8. ग्रेवी को ५ मिनट तक कम आंच पर पकाएं और गरम मसाला बुरकाकर ढक्कन से ढकें 
  9. शाही पनीर तैयार है. इसे हरा धनिया, सूखे मेवे, मलाई और कद्दुकस पनीर से सजाएं और गरमा-गरम परोसें । 
For Shahi Paneer recipe in english, Click Shahi paneer


सामग्री:
  • २-३ करेले (मध्यम आकार के टुकड़ो में कटे हुए) 
  • २ प्याज़ (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून लहसुन का अचार (या अपनी पसंद का कोई अचार)

विधि :

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालें 
  2. जब जीरा चटकने लगे तो प्याज़ डालकर सुनहरा करें 
  3. अब करेले डालकर ५ मिनट तक धीमी आंच पर ढक्कन लगाकर पकाएं 
  4. गले हुए करेले में स्वादानुसार नमक और लहसुन का अचार डालें और उलट पलट कर ५ मिनट तक ढक्कन बिना पकाएं जब तक कि पानी बिलकुल सूख न जाए 
  5. अंत में हरा धनिया से सजाकर गरमा-गरम रोटी/ पराठा या चपाती के साथ परोसें ।  
For Achaari Karela recipe in English, click Pickled bitter-melon