शीट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शीट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • १ प्याला (मध्यम आकार का) पके हुए चावल का (सुशी चावल या कोई भी चिपचिपा चावल)
  • ४ नोरी शीट 
  • १/२ टेबल-स्पून सिरका 
  • वासाबी पेस्ट (ऐच्छिक)
  • सोया सौस 
  • मेयोनेज़ (ऐच्छिक)
  • १ अवोकेडो (लम्बी कटी हुई)
  • २ स्क्रेम्बल्ड अंडे 
  • नमक स्वादानुसार 
विधि:

सीसनिंग के लिए 

  1. सिरका, नमक और चीनी को एक साथ मिलाकर फेटें 
  2. १० सेकंड के लिए गैस या ओवन में तपायें ताकि चीनी पिघल जाए 
चावल के स्टफिंग के लिए 

  1. गरम पके हुए चावल लें और उसमे सीसनिंग मिलाएं (ध्यान रखें की चावल मैश न हो जाए)
  2. इसे ढककर कमरे के तापमान पर लायें (फ्रिज में न रखें)
सुशी रोल बनाने के लिए 

पारंपरिक सुशी रोल बांस के चटाई से बनते हैं पर अगर वो आपके पास नहीं है मेरी तरह तो नीचे लिखी हुई विधि का पालन करें 
  1. नोरी शीट के उजले हिस्से को एक गीले प्लास्टिक चोप्पिंग बोर्ड पर नीच के ओर रखें 
  2. अब ३/४ से १ कप सुशी चावल नोरी शीट पर चारो तरफ फैलाएं सिवाय दोनों किनारों के १ इंच तक 
  3. अब सामान प्रेशर डालते हुए गीले हाथो से सुशी शीट को लम्बाई में रोल करें 
  4. आखिर १ इंच के पहले तक ही रोल करें
  5. उस किनारे पे पानी लगाकर उसको बाकी सुशी रोल पर ला कर बंद करें 
  6. एक तेज छूरी से रोल को ६-८ भागो में काटें और सोया सौस के साथ परोसें और मज़ा लें 
For Avocado Egg Sushi Rolls recipe in English, click Avocado Egg Sushi Rolls