रोटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रोटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • १ १/२ कप कुनकुना पानी 
  • २ टी-स्पून सूखी खमीर 
  • १ चुट्टी पीसी हुई चीनी 
  • ४ कप मैदा 
  • १ टी-स्पून नमक 
  • १/४ कप रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. एक प्याले में पानी, चीनी और खमीर को मिलाएं और ५ मिनट तक अलग रखें 
  2. अब अलग बर्तन में मैदा और नमक को मिलाएं और बीच में एक खड्डा बनाएं 
  3. इस खड्डे में तेल और खमीर के मिक्सचर को भरें और अपने हाथों से मिलाएं 
  4. अब एक और प्याले में तेल से चिकनाहट करें । फर्श पर हल्का सा सूखा आटा फैलाएं और मैदे के मिक्सचर को इस पर १ मिनट तक गूथें जब तक कि मैदा नरम और मुलायम न हो जाए । अब गूथे हुए आटे को चिकने किये हुए प्याले में डाले और चारो तरफ से चिकना करें 
  5. अब प्लास्टिक शीट से मैदे को ढकें और ३० मिनट तक फूलने के लिए छोड़ें या जब तक की मैदा दुगुना न बढ़ जाए  
  6. अब ४ बराबर हिस्सों में बाटें (१ हिस्सा १ पिज़्ज़ा के लिए काफी है)
  7. इसे आप फ्रिज में १-२ दिनों तक रख सकते हैं 
  8. अपनी पसंद के ख़ूबसूरत पिज़्ज़ा बनाएं और गरमा-गरम खाएं 
For Pizza base/ Roti/ Dough recipe in English, click Pizza base/ roti/ dough

सामग्री:


  • १ गड्डी पालक की (बारीक कटी हुई)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • टोफू के क्यूब 
  • लहसुन (बारीक कटी हुई)
  • १/४ कप गेहूं का आटा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • जीरा 
  • धनिया पाउडर 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • १ टी-स्पून घी 
  • रिफाइंड तेल 
  • पानी 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालें 
  2. जीरा चटकने पर प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब पालक के पत्तो को डालकर ५-८ मिनट तक पकाएं जब तक कि पत्तो का रंग गहरा हरा न हो जाए 
  4. अब सारे मसाले डालकर ढक कर १-२ मिनट तक पकाएं और फिर १/२ कप पानी डालें 
  5. अब १ छोटे कप में आटा लें और पानी में घोलकर पालक में मिलाएं 
  6. ५ मिनट तक पकाकर ग्रेवी गाढा करें 
  7. अब टोफू डालकर मक्खन या घी से सजाएं और ब्रेड/ चपाती/ रोटी/ पराठा या चावल के साथ गरमा-गरम परोसें । 
For Spinach Tofu/ Palak Tofu recipe in English, click Tofu Palak/ Spinach Tofu
सामग्री:

  • १/२ कप नारियल का दूध 
  • ४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ या प्यूरी किया हुआ)
  • १ टी-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • मेरी पिछली रेसिपी से ज़ुखिनी पकोड़ा बना लें 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा भूरा करें 
  2. अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर १ मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालकर मिलाएं 
  3. टमाटर को तब तक पकाएं जब तक कि वो एकदम गल न जाए और तेल न छोड़ दे 
  4. अब हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाकर भूनें 
  5. अब नारियल का दूध मिलाकर ५ मिनट तक पकाएं 
  6. अब ज़ुखिनी के पकोडे मिलाकर कुछ मिनट के लिए ढककर पकाएं जब तक की पकोडिया ग्रेवी में पक कर नरम न हो जाए 
  7. अब हरा धनिया से सजाकर चावल, रोटी, ब्रेड या पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Zucchini Kofta Curry recipe in English, click Zucchini Kofta Curry

सामग्री:

  • २ कप आटा 
  • पानी गूथने के लिए 
विधि:

  1. आते को पानी के साथ नरम गूथ लें 
  2. आधे घंटे के लिए कम से कम छोड़ें 
  3. अब चपाती/ रोटी के आकार में गोल बेलें 
  4. गरम तवे पर चपाती को रखें 
  5. दोनों तरफ से अच्छे से सकें (अगर चपाती अच्छी बिली है तो अच्छी फूलेगी भी)
  6. अब कोई भी ग्रेवी, सब्जी या करी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Indian chapati/ roti/ phulke recipe in English, click Indian Roti/ Chapati/ Phulke


सामग्री:

  • १ गड्डी पालक (कटी हुई)
  • २ आलू (मध्यम आकार के लम्बे कटे हुए)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ हरी मिर्च 
  • मसाले- जीरा, नमक स्वादानुसार, १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर, १ टी-स्पून धनिया पाउडर, १ चुट्टी हल्दी पाउडर
  • १ टी-स्पून रिफाइंड तेल 

विधि:

  1. एक कढाई में तेल डालकर जीरा डालें 
  2. जब जीरा चटकने लगे तो उसमे हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं 
  4. अब इसमें आलू मिलाकर नरम होने तक पकाएं 
  5. अब पालक डालकर मिलाएं और ढक्कन से ढककर कुछ मिनट तक पकने दें जब तक की पालक गहरे हरे रंग का न हो जाए 
  6. अब ढक्कन बिना कुछ मिनट तक पकाएं जब तक कि सब्जी का पानी बिलकुल सूख न जाए 
  7. अब स्वादानुसार नमक मिलाकर रोटी या फुल्कों के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Aloo Palak recipe in English, click Aloo Palak