रुचिवर्धक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रुचिवर्धक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • २ बैंगन (मध्यम आकार के गोलाई में कटे हुए)
  • वेजिटेबल तेल का स्प्रे 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • मिलीजुली हर्ब सजाने के लिए 
विधि:

  1. १ बड़े प्याले में तेल, नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च पाउडर मिलाएं 
  2. अब इस तेल को बैंगन के स्लाइस पे दोनों तरफ मलें और गैस ग्रिल में या तवे पे मध्यम आंच पर ५-८ मिनट के लिए ग्रिल करें 
  3. अब पलट कर दूसरी तरफ से भी ५-८ मिनट तक मध्यम आंच पर ग्रिल करें 
  4. अगर बैंगन ज्यादा सूखा लगे तो तेल स्प्रे करें और कुछ और मिनट तक ढककर ग्रिल करें 
  5. अपनी पसंद के हर्ब के साथ सजाकर साइड डिश या रुचिवर्धक के रूप में गरमा-गरम मज़ा लें । 
For Grilled Eggplants/ Baingan recipe in English, click Grilled Eggplants/ Baingan

सामग्री:


  • १ बैंगन (मध्यम आकार का टुकडो में कटा हुआ)
  • १ मीठा आलू (टुकडो में कटा हुआ)
  • १ टेबल-स्पून कद्दुकस किया हुआ अदरक 
  • १ टेबल-स्पून काला सिरका 
  • १ टेबल-स्पून सोय सौस 
  • १-१ चुट्टी काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चीनी (ऐच्छिक)
  • वेजिटेबल या चिकन स्टॉक (ऐच्छिक) या फिर पानी 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. १ नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पे गरम करें और तेल डालकर तेज़ आंच पर गरम करें 
  2. अब बैंगन और मीठे आलू डालकर स्टर फ्राई करें (आप अलग-अलग भी कर सकते हैं)
  3. अब अदरक मिलाएं और सब्जियों को नरम होने तक पकाएं (ध्यान रखें की सब्जियां सिकनी या फ्राई होनी चाहिए, भाप में पकनी नहीं, ज़रुरत पढने पर और तेल डालें)
  4. अब १ प्याले में सोय सौस, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चीनी अथवा वेजिटेबल स्टॉक डालकर अच्छे से मिलाएं 
  5. इस सिरप को कढाई में डालें और हलके हाथो से मिलाएं 
  6. २ मिनट तक और पकाएं और रुचिवर्धक या साइड डिश के रूप में गरमा-गरम परोसें । 
For Stir Fried Asian Eggplants and Sweet Potatoes recipe in English, click Stir Fried Asian Eggplants and Sweet Potatoes
सामग्री:

मंचूरियन के लिए 

  • १ फूल गोभी (बड़े आकार की फूलों में टूटी हुई)
  • १ टी-स्पून अदरक का पेस्ट 
  • १ टी-स्पून लहसुन का पेस्ट 
  • नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार 
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 
  • १/२ कप मैदा 
  • १/४ कप कॉर्न का आटा/ कॉर्न फ्लौर/ कॉर्न स्टार्च 
  • १ टेबल-स्पून चावल का आटा 
  • पानी 
सौस के लिए 

  • १ टेबल-स्पून तेल 
  • १ लाल प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • १ टी-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट (ऐच्छिक)
  • हर्री मिर्च कटी हुई (ऐच्छिक)
  • २ टेबल-स्पून टमाटर का सौस 
  • १ टेबल-स्पून चिल्ली सौस 
  • २ टेबल-स्पून सोया सौस 
  • १/२ टेबल-स्पून सिरका (ऐच्छिक)
  • नमक और चीनी स्वादानुसार 
  • पत्ता प्याज या हरा धनिया सजाने के लिए 
विधि:

  1. गोभी के फूलों को नमक, काली मिर्च पाउडर और अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ मेरीनेट करें और १५- २० मिनट तक अकेला छोड़ें 
  2. १ प्याले में मैदा, मकई का आटा, चावल का आटा, नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार मिलाएं 
  3. अब पानी मिलाते हुए एक चिकने और बिना गाठ का घोल तैयार करें 
  4. अब मेरीनेट किये हुए गोभी के फूलों पर घोल डालें और अच्छे से लपेटें 
  5. १ पैन में तलने के लिए तेल गरम करें 
  6. सुनहरा भूरा होने तक गोभी के फूलों को १-१ खेप में तलें 
  7. अब सौस बनाने के लिए १ पैन में थोडा तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा करें 
  8. अदरक लहसुन का पेस्ट डालें 
  9. अब साड़ी सौसें बारी बारी डालें और अच्छे से मिलाएं 
  10. अब नमक, चीनी और गोभी मिलाएं और पकाएं 
  11. पत्ता प्याज या हरा धनिया से सजाएं 
  12. रुचिवर्धक के रूप में अतिथीयों को गरमागरम परोसें । 
For Home-made appetizer Gobhi/ Cauliflower Manchurian dry recipe in English, click  Home-made appetizer Gobhi/ Cauliflower Manchurian dry

सामग्री:


  • २ चिकन के पैर 
  • २ टेबल-स्पून नीम्बू का रस 
  • २ टेबल-स्पून दही 
  • १/४ टेबल-स्पून गरम मसाला 
  • ३/४ टेबल-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • १/४ टेबल-स्पून हल्दी पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ टेबल-स्पून हरा धनिया (ऐच्छिक)
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. चिकन को अच्छे से धोकर सूखे कपडे से पोछें और सुखाएं 
  2. १ प्याले में मैरीनेट करने के लिए दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नीम्बू का रस, नमक, हरा धनिया और तेल डालकर घोल बना लें 
  3. अब चिकन के टुकडो के घोल में चारो तरफ से लपेटें और ढककर २-५ घंटो के लिए फ्रिज में रखें  
  4. अब ओवन को पहले से गरम करें १-२ मिनट के लिए २०० डिग्री f पर 
  5. अब ट्रे पर थोडा सा तेल स्प्रे करें और चिकन को उसमे सजाकर को ओवन में पकाएं (२५० डिग्री फ़रेनहाईट पर ३०- ४० मिनट के लिए और तब तक जब तक की साड़ी सौस  सूख न जाए)
  6. अब उलट पलट कर १५- २० मिनट तक और पकाएं जब तक की चिकन नरम न हो जाए 
  7. हरा धनिया से सजाकर रुचिवर्धक के रूप में गरमा गरम परोसें 
For Tandoori Chicken/ Desi style Roasted Chicken recipe in English, click Tandoori Chicken/ Desi style Roasted Chicken

सामग्री:

  • चिकन
  • साबुत कली मिर्च हलकी कुटी हुई 
  • अपनी पसंद का कोई सीसनिंग 
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार 
  • पेरी पेरी सौस 
  • तेल का स्प्रे 
विधि:

  1. चिकन को मैरीनेट करने के लिए काली मिर्च, हल्दी अथवा लाल मिर्च पाउडर मिलाकर लपेटें और २० मिनट के लिए अकेला छोड़ें 
  2. अब चिकन को ओवन में ग्रिल करें (२०० डिग्री फ़रेनहाईट पर २० मिनट के लिए)
  3. पेरी पेरी सौस से सीजन करें 
  4. रुचिवर्धक के रूप में गरमा गरम परोसें 
For Peri Peri Grilled Chicken recipe in English, click Peri Peri Grilled Chicken


सामग्री:


  • चिकन के पैर 
  • ४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ टेबल-स्पून मलाई/ दही 
  • साबुत कली मिर्च हलकी कुटी हुई 
  • अपनी पसंद का कोई सीसनिंग 
  • लाल मिर्च पाउडर अथवा हल्दी पाउडर मैरीनेट करने के लिए   
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. चिकन को मैरीनेट करने के लिए मलाई, हल्दी अथवा लाल मिर्च पाउडर के घोल में लपेटें और २० मिनट के लिए अकेला छोड़ें 
  2. अब चिकन को ओवन में ग्रिल करें (१८० डिग्री फ़रेनहाईट पर २० मिनट के लिए)
  3. अब एक कढाई में तेल गरम कर प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और भूनें 
  4. प्याज के सुनहरा हो जाने पर ग्रिल्ड चिकन उसमे डालें और नमक, काली मिर्च और अपनी पसंद का कोई सीसनिंग डालें
  5. कुछ देर पकाएं और रुचिवर्धक के रूप में गरमा गरम परोसें 
For Grilled chicken Masala recipe in English, click Grilled chicken masala