सामग्री:
- १ कप राजमा (५-६ घंटे या रात भर भिगोये हुए)
- ४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
- १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ)
- १ टेबल-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- १ काली इलाइची
- ४ साबुत काली मिर्च
- १ टी-स्पून जीरा
- १ टेबल-स्पून धनिया पाउडर
- १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
- १ टी-स्पून हल्दी पाउडर
- १/२ टी-स्पून गरम मसाला पाउडर
- नमक स्वादानुसार
विधि:
- एक कढाई में तेल गरम करें और उसमे जीरा, इलाइची और साबुत काली मिर्च डालें
- चटकने पर प्याज डालकर सुनहरा भूरा करें
- अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर २ मिनट तक पकाएं
- फिर टमाटर डालकर अच्छे से भूने जब तक की टमाटर गल न जाए
- अब हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें
- अंत में राजमा डालें और अच्छे से मिलाएं
- ढक्कन लगाकर २० मिनट तक पकाएं
- चावल के साथ गरमा-गरम राजमा का लुफ्त उठायें या चपाती/ रोटी/ पराठा के साथ परोसें
For Red kidney beans recipe in English, click Rajma dal/ Red kidney beans