मराठी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मराठी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


सामग्री:


  • १ कप पोहा (जाड़ा या मोटा)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • २-३ करी पत्ते 
  • १/४ कप मूंगफली 
  • १ आलू (छोटे आकार का टुकडो में कटा हुआ, ऐच्छिक)
  • हरे मटर (ऐच्छिक)
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • १- १ चुट्टी हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १-२ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • नीम्बू का रस (खटाई के लिए) 
  • हरा धनिया सजाने के लिए 
विधि:

  1. पोहे को एक चलनी में अच्छे से धो कर एक तरफ सुखा लें 
  2. एक कढाई में तेल गरम कर जीरा और करी पत्ते डालें 
  3. जीरा चटकने पर प्याज डालकर मध्यम आंच पर २-३ मिनट के लिए भूनें  
  4. अब आलू और मटर डालकर भूनें 
  5. अब सेके हुए मूंगफली, नमक, हल्दी, लालमिर्च पाउडर अथवा धनिया पाउडर अच्छे से मिलाएं 
  6. अंत में धुले हुए नरम पोहे मिलाये और ढककर कुछ मिनट तक भूनें 
  7. हरा धनिया से सजाएं और नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Poha/ Rice flakes snack recipe in English, click Poha/ Rice flakes snack