ब्राउन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्राउन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


सामग्री:


  • ४७५ ग्राम गेहूं का आटा 
  • १ टी-स्पून तुरंत होने वाली खमीर 
  • २४० मी ली पानी कमरे के तापमान का 
  • १ अंडे का पीला भाग 
  • १/२ टी-स्पून नमक 
  • ३ टेबल-स्पून शहद 
  • ३० ग्राम मक्खन कमरे के तापमान का 
  • सूखा आटा 
विधि:

  1. आटा गूथने के लिए एक बर्तन में आटा, खमीर, पानी, नमक, शहद, अंडा अथवा मक्खन लें और ५-८ मिनट तक मिलाएं 
  2. चिचिपा होने पर और सूखा आटा मिलाएं ताकि आटा ठोस हो जाए 
  3. गूथे हुए आटे को एक बर्तन में प्लास्टिक रैप से ढकें और २ घंटे तक फूलने के लिए छोड़ें 
  4. २ घंटे बाद रैप हटायें और आटे पर और फर्श पर सूखा आटा बुर्काएं । अब आटे को फर्श पर जोर से मारें ताकि सारी हवा बाहर निकल जाए 
  5. अब आटे को फिर से गूथें अपनी तरफ बार बार मोढ़ते हुए 
  6. अब आटे को एक लट्ठे का लंबा आकार देते हुए और जोड़ वाले हिस्से को नीचे की तरफ करते हुए लोफ टिन में रखें 
  7. आटे को टिन में हल्का दबाएँ ताकि वो टिन पूरी तरह से भर ले और फिर एक प्लास्टिक रैप से ढीला ढकें ताकि पकने पर ब्रेड को फूलने के लिए पर्याप्त जगह मिल पाए 
  8. अब फ्रिज में पूरी रात के लिए रखें 
  9. अगले दिन ओवन को फेन फोर्स पर १८० डिग्री c या ३७५ डिग्री f पर १० मिनट के लिए पहले से गरम करें
  10. पक्का कर लें की आटा दुगुना बढ़ गया है साइज़ में । अगर नहीं तो उसे कमरे के तापमान में २ घंटे तक और फूलने दें 
  11. अब आधे घंटे तक बेक करें और ओवन से निकालें 
  12. टिन के टेल को ठोकें। अगर ब्रेड पक गयी है तो वो खालीपन जैसा सुनायी देगा और अगर नहीं तो ब्रेड को कुछ और देर तक बेक होने दें 
  13. पके हुए ब्रेड को कमरे के तापमान पे लायें और मज़ा लें 
For Whole Wheat Brown Bread- Super healthy recipe in English, click Whole Wheat Brown Bread- Super healthy