पालक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पालक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • १ गड्डी पालक की (बारीक कटी हुई)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • टोफू के क्यूब 
  • लहसुन (बारीक कटी हुई)
  • १/४ कप गेहूं का आटा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • जीरा 
  • धनिया पाउडर 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • १ टी-स्पून घी 
  • रिफाइंड तेल 
  • पानी 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालें 
  2. जीरा चटकने पर प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब पालक के पत्तो को डालकर ५-८ मिनट तक पकाएं जब तक कि पत्तो का रंग गहरा हरा न हो जाए 
  4. अब सारे मसाले डालकर ढक कर १-२ मिनट तक पकाएं और फिर १/२ कप पानी डालें 
  5. अब १ छोटे कप में आटा लें और पानी में घोलकर पालक में मिलाएं 
  6. ५ मिनट तक पकाकर ग्रेवी गाढा करें 
  7. अब टोफू डालकर मक्खन या घी से सजाएं और ब्रेड/ चपाती/ रोटी/ पराठा या चावल के साथ गरमा-गरम परोसें । 
For Spinach Tofu/ Palak Tofu recipe in English, click Tofu Palak/ Spinach Tofu

सामग्री:

  • १/२ कप आटा 
  • १/२ कप बेसन 
  • १ गड्डी पालक 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल
  • २ टेबल-स्पून दूध 
विधि:

  1. पालक के पत्तो को छोटा छोटा काटकर ऊपर से नमक बुर्काकर १५- २० मिनट तक अलग रखें। पालक में पानी की मात्र अधिक होती है इसीलिए आटा गूथने में ज़्यादा पानी या दूध की आवश्यकता नही होगी 
  2. जब पालक पानी छोड़ दे तो उसमे तेल, आटा  और बेसन मिलाकर आटे में गूथ लें। आटा नरम रखें और ज़रुरत पढने पर दूध के छीटें मारे 
  3. अब कपडे से ढककर कम से कम आधे घंटे के लिए एक तरफ रखें 
  4. चपाती बेलें और तवे पर सेकें और चटनी, दही, मक्खन या कोई ग्रेवी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Spinach Paratha recipe in English, click Spinach/ Paalak Paratha