पराठा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पराठा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • १ गड्डी पालक की (बारीक कटी हुई)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • टोफू के क्यूब 
  • लहसुन (बारीक कटी हुई)
  • १/४ कप गेहूं का आटा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • जीरा 
  • धनिया पाउडर 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • १ टी-स्पून घी 
  • रिफाइंड तेल 
  • पानी 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालें 
  2. जीरा चटकने पर प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब पालक के पत्तो को डालकर ५-८ मिनट तक पकाएं जब तक कि पत्तो का रंग गहरा हरा न हो जाए 
  4. अब सारे मसाले डालकर ढक कर १-२ मिनट तक पकाएं और फिर १/२ कप पानी डालें 
  5. अब १ छोटे कप में आटा लें और पानी में घोलकर पालक में मिलाएं 
  6. ५ मिनट तक पकाकर ग्रेवी गाढा करें 
  7. अब टोफू डालकर मक्खन या घी से सजाएं और ब्रेड/ चपाती/ रोटी/ पराठा या चावल के साथ गरमा-गरम परोसें । 
For Spinach Tofu/ Palak Tofu recipe in English, click Tofu Palak/ Spinach Tofu
सामग्री:

  • १/२ कप नारियल का दूध 
  • ४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ या प्यूरी किया हुआ)
  • १ टी-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • मेरी पिछली रेसिपी से ज़ुखिनी पकोड़ा बना लें 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा भूरा करें 
  2. अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर १ मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालकर मिलाएं 
  3. टमाटर को तब तक पकाएं जब तक कि वो एकदम गल न जाए और तेल न छोड़ दे 
  4. अब हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाकर भूनें 
  5. अब नारियल का दूध मिलाकर ५ मिनट तक पकाएं 
  6. अब ज़ुखिनी के पकोडे मिलाकर कुछ मिनट के लिए ढककर पकाएं जब तक की पकोडिया ग्रेवी में पक कर नरम न हो जाए 
  7. अब हरा धनिया से सजाकर चावल, रोटी, ब्रेड या पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Zucchini Kofta Curry recipe in English, click Zucchini Kofta Curry

सामग्री:

  • १/२ कप आटा 
  • तेल का स्प्रे 
  • २ मध्यम आकार के उबले और मैश किये हुए आलू 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ चुट्टी  लाल मिर्च पाउडर 
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई (ऐच्छिक)
  • १ चुट्टी जीरा 

विधि:
  1. आटे  को गूथकर कपडे से ढककर कुछ मिनट के लिए एक तरफ रखें 
  2. १ प्याले में कद्दुकस या मैश किये हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं 
  3. चपाती बेलें और बीच में आलू का मसाला भरें। अब किनारों को भीतर की तरफ लायें और मिलाकर एक सिरे पे बंद करेन. फिर हलके हाथ से चिपटा कर पलोथन लगा जकर बेलें और तवे पर सेकें और चटनी, दही, मक्खन या कोई ग्रेवी के साथ गरमा-गरम परोसें |
For Aalu Paratha recipe in English, click Aalu Paratha/ Potato stuffed flat bread

सामग्री:


  • १/२ कप आटा 
  • १/२ कप बेसन 
  • १ गड्डी मेथी 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल
  • २ टेबल-स्पून दूध 
मसाले के लिए:

  • उबले और मैश किये हुए आलू 
  • १ चुट्टी नमक 
  • हरी या लाल मिर्च बारीक कटी हुई 

विधि:

  1. मेथी के पत्तो को छोटा छोटा काटकर ऊपर से नमक बुर्काकर १५- २० मिनट तक अलग रखें। मेथी में पानी की मात्र अधिक होती है इसीलिए आटा गूथने में ज़्यादा पानी या दूध की आवश्यकता नही होगी 
  2. जब मेथी पानी छोड़ दे तो उसमे तेल, आटा  और बेसन मिलाकर आटे में गूथ लें। आटा नरम रखें और ज़रुरत पढने पर दूध के छीटें मारे 
  3. अब कपडे से ढककर कम से कम आधे घंटे के लिए एक तरफ रखें 
  4. चपाती बेलें और बीच में आलू का मसाला भरें। अब किनारों को भीतर की तरफ लायें और मिलाकर एक सिरे पे बंद करेन. फिर हलके हाथ से चिपटा कर पलोथन लगा जकर बेलें और तवे पर सेकें और चटनी, दही, मक्खन या कोई ग्रेवी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Stuffed Methi Paratha recipe in English, click Stuffed Methi/ Fenugreek Paratha

सामग्री:

  • १/२ कप आटा 
  • १/२ कप बेसन 
  • १ गड्डी पालक 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल
  • २ टेबल-स्पून दूध 
विधि:

  1. पालक के पत्तो को छोटा छोटा काटकर ऊपर से नमक बुर्काकर १५- २० मिनट तक अलग रखें। पालक में पानी की मात्र अधिक होती है इसीलिए आटा गूथने में ज़्यादा पानी या दूध की आवश्यकता नही होगी 
  2. जब पालक पानी छोड़ दे तो उसमे तेल, आटा  और बेसन मिलाकर आटे में गूथ लें। आटा नरम रखें और ज़रुरत पढने पर दूध के छीटें मारे 
  3. अब कपडे से ढककर कम से कम आधे घंटे के लिए एक तरफ रखें 
  4. चपाती बेलें और तवे पर सेकें और चटनी, दही, मक्खन या कोई ग्रेवी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Spinach Paratha recipe in English, click Spinach/ Paalak Paratha