नारियल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नारियल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामग्री:

  • १/२ कप नारियल का दूध 
  • ४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ या प्यूरी किया हुआ)
  • १ टी-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • मेरी पिछली रेसिपी से ज़ुखिनी पकोड़ा बना लें 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा भूरा करें 
  2. अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर १ मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालकर मिलाएं 
  3. टमाटर को तब तक पकाएं जब तक कि वो एकदम गल न जाए और तेल न छोड़ दे 
  4. अब हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाकर भूनें 
  5. अब नारियल का दूध मिलाकर ५ मिनट तक पकाएं 
  6. अब ज़ुखिनी के पकोडे मिलाकर कुछ मिनट के लिए ढककर पकाएं जब तक की पकोडिया ग्रेवी में पक कर नरम न हो जाए 
  7. अब हरा धनिया से सजाकर चावल, रोटी, ब्रेड या पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Zucchini Kofta Curry recipe in English, click Zucchini Kofta Curry


सामग्री:


  • १ कप पोहा (जाड़ा या मोटा)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • २-३ करी पत्ते 
  • १/४ कप मूंगफली 
  • १ आलू (छोटे आकार का टुकडो में कटा हुआ, ऐच्छिक)
  • हरे मटर (ऐच्छिक)
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • १- १ चुट्टी हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १-२ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • नीम्बू का रस (खटाई के लिए) 
  • हरा धनिया सजाने के लिए 
विधि:

  1. पोहे को एक चलनी में अच्छे से धो कर एक तरफ सुखा लें 
  2. एक कढाई में तेल गरम कर जीरा और करी पत्ते डालें 
  3. जीरा चटकने पर प्याज डालकर मध्यम आंच पर २-३ मिनट के लिए भूनें  
  4. अब आलू और मटर डालकर भूनें 
  5. अब सेके हुए मूंगफली, नमक, हल्दी, लालमिर्च पाउडर अथवा धनिया पाउडर अच्छे से मिलाएं 
  6. अंत में धुले हुए नरम पोहे मिलाये और ढककर कुछ मिनट तक भूनें 
  7. हरा धनिया से सजाएं और नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Poha/ Rice flakes snack recipe in English, click Poha/ Rice flakes snack