दूध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दूध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामग्री:

  • १/२ कप नारियल का दूध 
  • ४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ या प्यूरी किया हुआ)
  • १ टी-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • मेरी पिछली रेसिपी से ज़ुखिनी पकोड़ा बना लें 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा भूरा करें 
  2. अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर १ मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालकर मिलाएं 
  3. टमाटर को तब तक पकाएं जब तक कि वो एकदम गल न जाए और तेल न छोड़ दे 
  4. अब हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाकर भूनें 
  5. अब नारियल का दूध मिलाकर ५ मिनट तक पकाएं 
  6. अब ज़ुखिनी के पकोडे मिलाकर कुछ मिनट के लिए ढककर पकाएं जब तक की पकोडिया ग्रेवी में पक कर नरम न हो जाए 
  7. अब हरा धनिया से सजाकर चावल, रोटी, ब्रेड या पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Zucchini Kofta Curry recipe in English, click Zucchini Kofta Curry

सामग्री:


  • ४ कप दूध 
  • २ कप पनीर 
  • १/२ कप रिफाइंड चीनी 
  • थोड़े सूखे मेवे- बादाम/ पिस्ता  
  • मक्खन चिकनाहट के लिए

विधि:

  1. एक गहरे बर्तन में दूध उबालें और पकाएं जब तक कि दूध आधा न हो जाए 
  2. अब इसमें पनीर डालकर हिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं 
  3. अब चीनी डालकर मिलाएं 
  4. अब आंच से निकालकर चिकने किए हुए ट्रे या प्लेट में फैलाएं 
  5. बादाम और पिस्ता से सजाएं और १०- १५ मिनट के बाद चौकोर आकार में काटकर परोसें 
For Milk cake recipe in English, click Milk cake/ Kalaakand



सामग्री:


  • १ कप दूध 
  • १/२ कप ओट 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड चीनी 
  • १ चॉकलेट बार (या अपनी पसंद का कोई चॉकलेट)
  • ताज़ा फल (सेब, केला या अपनी पसंद का कोई) (ऐच्छिक)

विधि:

  1. एक गहरे बर्तन में दूध डालकर उबाल लायें 
  2. अब इसमें ओट, फल अथवा चीनी मिलाकर ५ मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं 
  3. ओट पक जाने पर ठंडा करें और चॉकलेट मिलाकर मज़ा लें 

For Choco oat-meal recipe in English, click Choco oat-meal


सामग्री:

  • १/४ कप सेवइयां 
  • ४ कप दूध 
  • ३-४ टी-स्पून रिफाइंड चीनी 
  • २ टी-स्पून घी 
  • सूखे मेवे- बादाम, पिस्ता, काजू, किशमिश इत्यादि 

विधि:

  1. एक पतीले में घी गरम करें और सूखे मेवों को २ मिनट तक भूनकर सुनहरा करें और निकालकर एक तरफ रखें 
  2. अब इसी घी में सेवइयों को २ मिनट तक भूनें और एक तरफ रखें 
  3. एक गहरे पतीले में दूध उबालें और सेवैयाँ और चीनी मिलाकर तब तक हिलाते रहें जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए 
  4. सेवइयों को ८-१० मिनट तक कम आंच पर हिलाकर पकाते रहें 
  5. अब सूखे मेवे मिलाकर कुछ देर के लिए ढक दें और गरमा-गरम या ठंडा परोंसें 

For Vermicelli payasam recipe in English, click Vermicelli Payasam