टोफू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टोफू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • १ गड्डी पालक की (बारीक कटी हुई)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • टोफू के क्यूब 
  • लहसुन (बारीक कटी हुई)
  • १/४ कप गेहूं का आटा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • जीरा 
  • धनिया पाउडर 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • १ टी-स्पून घी 
  • रिफाइंड तेल 
  • पानी 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालें 
  2. जीरा चटकने पर प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब पालक के पत्तो को डालकर ५-८ मिनट तक पकाएं जब तक कि पत्तो का रंग गहरा हरा न हो जाए 
  4. अब सारे मसाले डालकर ढक कर १-२ मिनट तक पकाएं और फिर १/२ कप पानी डालें 
  5. अब १ छोटे कप में आटा लें और पानी में घोलकर पालक में मिलाएं 
  6. ५ मिनट तक पकाकर ग्रेवी गाढा करें 
  7. अब टोफू डालकर मक्खन या घी से सजाएं और ब्रेड/ चपाती/ रोटी/ पराठा या चावल के साथ गरमा-गरम परोसें । 
For Spinach Tofu/ Palak Tofu recipe in English, click Tofu Palak/ Spinach Tofu