ज़ुखिनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ज़ुखिनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:

  • १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ या प्यूरी किया हुआ)
  • १ टेबल-स्पून बेसन 
  • २ टेबल-स्पून दही 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • १ चुट्टी हींग 
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया सजाने के लिए 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • मेरी पिछली रेसिपी से ज़ुखिनी पकोड़ा बना लें ज़ुखिनी पकोड़ा
विधि:

  1. एक कढाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें हींग, जीरा और बेसन डालकर कुछ मिनट तक चलायें 
  2. अब टमाटर की प्यूरी मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक कि वो एकदम गल न जाए 
  3. अब हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाकर भूनें जब तक कि वो आधी न जाए और तेल न छोड़ दे 
  4. अब दही  मिलाकर १ मिनट तक पकाएं 
  5. अब १ १/२ कप पानी और नमक मिलाएं और उबाल आते ही कम से मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक ग्रेवी को पकाएं 
  6. अब ज़ुखिनी के पकोडे मिलाकर कुछ मिनट के लिए ढककर पकाएं जब तक की पकोडिया ग्रेवी में पक कर नरम न हो जाए 
  7. अब हरा धनिया से सजाकर चावल, रोटी, ब्रेड या पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Vegan Zucchini Kofta Curry recipe in English, click  Vegan Zucchini Kofta Curry
सामग्री:

  • १/२ कप नारियल का दूध 
  • ४ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ टमाटर (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ या प्यूरी किया हुआ)
  • १ टी-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • मेरी पिछली रेसिपी से ज़ुखिनी पकोड़ा बना लें 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा भूरा करें 
  2. अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर १ मिनट तक भूनें और फिर टमाटर डालकर मिलाएं 
  3. टमाटर को तब तक पकाएं जब तक कि वो एकदम गल न जाए और तेल न छोड़ दे 
  4. अब हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाकर भूनें 
  5. अब नारियल का दूध मिलाकर ५ मिनट तक पकाएं 
  6. अब ज़ुखिनी के पकोडे मिलाकर कुछ मिनट के लिए ढककर पकाएं जब तक की पकोडिया ग्रेवी में पक कर नरम न हो जाए 
  7. अब हरा धनिया से सजाकर चावल, रोटी, ब्रेड या पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Zucchini Kofta Curry recipe in English, click Zucchini Kofta Curry

सामग्री:


  • ४ ज़ुखिनी (मध्यम आकार के कद्दुकस किये हुए)
  • १/२ कप बेसन
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • तलने के लिए तेल
विधि:

  1. एक बर्तन में कद्दुकस किये हुए ज़ुखिनी लें और सारा पानी निचोड़ दें । पानी को आप अलग से रखकर किसी भी और ग्रेवी उआ कोफ्ता करी में इस्तेमाल कर सकतें हैं क्यूंकि उसमे अधिक मात्रा में विटामिन सी पायी जाती है । 
  2. अब ज़ुचिनी में बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और बिना पानी के घोल तैयार करें । घोल ज़्यादा चिपचिपा हो तो बेसन और मिलाएं 
  3. अब एक कढाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और तापमान परखने के लिए थोडा सा घोल उसमे डालें । 
  4. अब एक-एक करके सारे पकोड़े तलें और सुनहरे भूरे और कुरकुरे कर लें 
  5. टमाटर सौस या चटनी (अपनी पसंद का कोई भी) के साथ गरमा-गरम परोसें या मेरी अगली रेसिपी में इस्तेमाल करें 
For Zucchini dumplings/ Pakodas recipe in English, click Zucchini dumplings/ Pakodas

सामग्री:

  • २ ज़ुखिनी (मध्यम आकारे के कद्दुकस किये हुए)
  • १ कप चावल 
  • १ प्याज ( आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ हरी मिर्च 
  • १/२ कप नारियल का दूध
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • १ क्यूब मक्खन 
  • २ टेबल-स्पून तेल
  • १-१ चुट्टी धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा, हरी मिर्च अथवा प्याज डालकर सुनहरा करें 
  2. अब ज़ुखिनी डालें और मिलाएं। फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं 
  3. अब नारियल का दूध मिलाएं और १ मिनट तक पकाएं 
  4. अब चावल डालकर ढककर पकाएं 
  5. चावल के पाक जाने पर हरा धनिया अथवा हरी मिर्च से सजाएं और मक्खन डालकर ढकें जब तक कि मक्खन गल न जाए 
  6. दही, चटनी या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Zucchini rice recipe in English, click Zucchini rice