चीज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चीज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • २ टॉरटिल्ला 
  • स्टर फ्राई चिकन 
  • टुकडो में कटे हुए प्याज 
  • टुकडो में कटे हुए टमाटर 
  • लेटिष के पत्ते 
  • मोज़ेरेल्ला चीज़ 
  • नमक स्वादानुसार 
  • काली मिर्च पाउडर 
  • चिल्ली सौस 
विधि:

  1. एक बर्तन में चिकन और साड़ी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं 
  2. दुसरे बर्तन में सारे मसाले और चिल्ली सौस एक साथ मिलाएं 
  3. टॉरटिल्ला पर पहले सौस फैलाएं और उसपर सब्जी और चीज़ डालकर फैलाएं 
  4. अब उसे रोल करें और तवे पर सेकें 
  5. इसी तरह बाकी रैप भी बनाएं और फ्रेंच फ्राइज और कोक के साथ परोसें 
For Tortilla Chicken Wrap recipe in English, click Tortilla Chicken Wrap


सामग्री:

  • १ पैक नूडल्स (अपनी पसंद का हक्का, चावल या आटे का)
  • नमक सादानुसार 
  • १ चुट्टी काली मिर्च 
  • २-३ टी-स्पून तेल 
  • कद्दुकस चीज़ (ऐच्छिक/ मन-पसंद)
  • टोमेटो चिल्ली सौस
  • पतले लम्बे कटे हुए गाजर 
  • पतले लम्बे कटे हुए प्याज 
  • हरा पत्ते का प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • पतला लम्बा कटा हुआ पत्ता गोभी (ऐच्छिक)
  • कुछ ब्रोकोल्ली के छोटे-छोटे फूल 
  • हरा बीन्स (तिरछा कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ) 

विधि:

  1. एक बढे बर्तन में पानी, १ चुट्टी नमक और कुछ बूँद तेल के डालें और उबाल आने दें। अब इसमें नूडल्स डालकर पकाएं जब तक कि नूडल्स नरम न हो जाये। नूडल्स को छानकर ठन्डे पानी के नीचे धो लें ताकि वें आपस में छपके ना 
  2. अब एक कढाई को तेज़ आंच पर गरम करें और कुछ बूँद तेल के डालें। इसमें सारी सब्जियां डालकर १ मिनट तक पकाएं (सिवाय पत्ता गोभी के)
  3. अब पत्ता गोभी डालकर कुछ सेकंड के लिए हिलाएं 
  4. अब टोमेटो चिल्ली सौस (या अपनी पसंद का कोई सौस) डालकर आधे मिनट के लिए मिलाएं 
  5. अब नमक और कलि मिर्च स्वादानुसार डालकर मिलाएं 
  6. इसमें नूडल्स डालकर उलट पलट कर अच्छे से मिलाएं और सजाने के लिए ऊपर से चीज़ डालें 
  7. वेजी नूडल्स को गरमा-गरम परोसें 
For veggie noodles recipe in English, click Veggie Noodles