चपाती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चपाती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:


  • १ गड्डी पालक की (बारीक कटी हुई)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • टोफू के क्यूब 
  • लहसुन (बारीक कटी हुई)
  • १/४ कप गेहूं का आटा 
  • नमक स्वादानुसार 
  • जीरा 
  • धनिया पाउडर 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • १ टी-स्पून घी 
  • रिफाइंड तेल 
  • पानी 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा डालें 
  2. जीरा चटकने पर प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें 
  3. अब पालक के पत्तो को डालकर ५-८ मिनट तक पकाएं जब तक कि पत्तो का रंग गहरा हरा न हो जाए 
  4. अब सारे मसाले डालकर ढक कर १-२ मिनट तक पकाएं और फिर १/२ कप पानी डालें 
  5. अब १ छोटे कप में आटा लें और पानी में घोलकर पालक में मिलाएं 
  6. ५ मिनट तक पकाकर ग्रेवी गाढा करें 
  7. अब टोफू डालकर मक्खन या घी से सजाएं और ब्रेड/ चपाती/ रोटी/ पराठा या चावल के साथ गरमा-गरम परोसें । 
For Spinach Tofu/ Palak Tofu recipe in English, click Tofu Palak/ Spinach Tofu

सामग्री:

  • १/२ कप आटा 
  • तेल का स्प्रे 
  • २ मध्यम आकार के उबले और मैश किये हुए आलू 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ चुट्टी  लाल मिर्च पाउडर 
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई (ऐच्छिक)
  • १ चुट्टी जीरा 

विधि:
  1. आटे  को गूथकर कपडे से ढककर कुछ मिनट के लिए एक तरफ रखें 
  2. १ प्याले में कद्दुकस या मैश किये हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं 
  3. चपाती बेलें और बीच में आलू का मसाला भरें। अब किनारों को भीतर की तरफ लायें और मिलाकर एक सिरे पे बंद करेन. फिर हलके हाथ से चिपटा कर पलोथन लगा जकर बेलें और तवे पर सेकें और चटनी, दही, मक्खन या कोई ग्रेवी के साथ गरमा-गरम परोसें |
For Aalu Paratha recipe in English, click Aalu Paratha/ Potato stuffed flat bread

सामग्री:

  • २ कप आटा 
  • पानी गूथने के लिए 
विधि:

  1. आते को पानी के साथ नरम गूथ लें 
  2. आधे घंटे के लिए कम से कम छोड़ें 
  3. अब चपाती/ रोटी के आकार में गोल बेलें 
  4. गरम तवे पर चपाती को रखें 
  5. दोनों तरफ से अच्छे से सकें (अगर चपाती अच्छी बिली है तो अच्छी फूलेगी भी)
  6. अब कोई भी ग्रेवी, सब्जी या करी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Indian chapati/ roti/ phulke recipe in English, click Indian Roti/ Chapati/ Phulke



सामग्री:


  • १/२ कद्दू (टुकड़ो में कटा हुआ)
  • २-३ प्याज (छोटे आकार के बारीक कटे हुए)
  • १/२ टेबल-स्पून धनिया पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून गरम मसाला पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून जीरा 
  • १/२ टी-स्पून राई (ऐच्छिक)
  • नमक स्वादानुसार 
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • हरा धनिया/ पत्ता प्याज सजाने के लिए 
विधि:

  1. एक कढाई में तेल गरम करें और जीरा चटकने दें 
  2. अब प्याज डालकर सुनहरा करें 
  3. अब नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें 
  4. अब कद्दू और गरम मसाला डालकर मिलाएं और ८- १० मिनट तक ढक्कन लगाकर पकाएं (बीच- बीच में हिलाते रहें)
  5. जब कद्दू पूरी तरह से गल जाए और तेल ऊपर आ जाए, सब्जी को बाहर निकालकर हरा धनिया या पता प्याज से सजाकर चपाती के साथ परोसें 
  6. इसे आप सैंडविच में भरकर भी खा सकते हैं
For Pumpkin curry recipe in English, click Pumpkin curry