चटनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चटनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सामग्री:

  • १/२ कप आटा 
  • तेल का स्प्रे 
  • २ मध्यम आकार के उबले और मैश किये हुए आलू 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ चुट्टी  लाल मिर्च पाउडर 
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई (ऐच्छिक)
  • १ चुट्टी जीरा 

विधि:
  1. आटे  को गूथकर कपडे से ढककर कुछ मिनट के लिए एक तरफ रखें 
  2. १ प्याले में कद्दुकस या मैश किये हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं 
  3. चपाती बेलें और बीच में आलू का मसाला भरें। अब किनारों को भीतर की तरफ लायें और मिलाकर एक सिरे पे बंद करेन. फिर हलके हाथ से चिपटा कर पलोथन लगा जकर बेलें और तवे पर सेकें और चटनी, दही, मक्खन या कोई ग्रेवी के साथ गरमा-गरम परोसें |
For Aalu Paratha recipe in English, click Aalu Paratha/ Potato stuffed flat bread

सामग्री:

  • ६ टेबल-स्पून बेसन 
  • ३ ब्रेड के स्लाइस 
  • १/२ टी-स्पून सूजी या चावल का आटा 
  • १ हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, ऐच्छिक)
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • तलने के लिए तेल 
  • २-३ टेबल-स्पून पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में बेसन, सूजी, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और पानी डालकर चिपचिपा घोल तैयार करें 
  2. अब एक कढाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और तापमान परखने के लिए थोडा सा घोल उसमे डालें । 
  3. ब्रेड के किनारे काट दें और ब्रेड को अपनी पसंद के कोई आकार में काटें 
  4. अब एक-एक करके ब्रेड के टुकडो को घोल में लपेटें और सुनहरे भूरे और कुरकुरे तल लें 
  5. टमाटर सौस या चटनी (अपनी पसंद का कोई भी) के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Bread Pakoras recipe in English, click Bread Pakodas


सामग्री:


  • ब्रेड की स्लाईसें 
  • उबले हुए मैश किये हुए आलू 
  • कटा हुआ प्याज 
  • कटी हुई हरी मिर्च 
  • नमक स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • धनिया पाउडर 
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल 
  • पानी 
विधि:

  1. सारे सूखे मसाले, नमक, हरी मिर्च और प्याज उबले हुए आलू में डालकर अच्छे से मिलाएं 
  2. अब एक स्लाइस ब्रेड की लें और चारो किनारे काट दें । ब्रेड को पानी से हल्का गीला कर आलू के मसाले को बीच में भरें और चारो तरफ से ब्रेड को बंद करें एक रोल के आकार में । सारे ब्रेड के इसी प्रकार से रोल बना लें 
  3. अब गरम तेल में भूरा और कुरकुरा होने तक तलें 
  4. चटनी या सौस के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Bread Rolls recipe in English, click Bread Rolls

सामग्री:


  • १/२ कप आटा 
  • १/२ कप बेसन 
  • १ गड्डी मेथी 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल
  • २ टेबल-स्पून दूध 
मसाले के लिए:

  • उबले और मैश किये हुए आलू 
  • १ चुट्टी नमक 
  • हरी या लाल मिर्च बारीक कटी हुई 

विधि:

  1. मेथी के पत्तो को छोटा छोटा काटकर ऊपर से नमक बुर्काकर १५- २० मिनट तक अलग रखें। मेथी में पानी की मात्र अधिक होती है इसीलिए आटा गूथने में ज़्यादा पानी या दूध की आवश्यकता नही होगी 
  2. जब मेथी पानी छोड़ दे तो उसमे तेल, आटा  और बेसन मिलाकर आटे में गूथ लें। आटा नरम रखें और ज़रुरत पढने पर दूध के छीटें मारे 
  3. अब कपडे से ढककर कम से कम आधे घंटे के लिए एक तरफ रखें 
  4. चपाती बेलें और बीच में आलू का मसाला भरें। अब किनारों को भीतर की तरफ लायें और मिलाकर एक सिरे पे बंद करेन. फिर हलके हाथ से चिपटा कर पलोथन लगा जकर बेलें और तवे पर सेकें और चटनी, दही, मक्खन या कोई ग्रेवी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Stuffed Methi Paratha recipe in English, click Stuffed Methi/ Fenugreek Paratha

सामग्री:

  • १/२ कप आटा 
  • १/२ कप बेसन 
  • १ गड्डी पालक 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल
  • २ टेबल-स्पून दूध 
विधि:

  1. पालक के पत्तो को छोटा छोटा काटकर ऊपर से नमक बुर्काकर १५- २० मिनट तक अलग रखें। पालक में पानी की मात्र अधिक होती है इसीलिए आटा गूथने में ज़्यादा पानी या दूध की आवश्यकता नही होगी 
  2. जब पालक पानी छोड़ दे तो उसमे तेल, आटा  और बेसन मिलाकर आटे में गूथ लें। आटा नरम रखें और ज़रुरत पढने पर दूध के छीटें मारे 
  3. अब कपडे से ढककर कम से कम आधे घंटे के लिए एक तरफ रखें 
  4. चपाती बेलें और तवे पर सेकें और चटनी, दही, मक्खन या कोई ग्रेवी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Spinach Paratha recipe in English, click Spinach/ Paalak Paratha


सामग्री:


  • ४ टेबल-स्पून बेसन 
  • २ प्याज (मध्यम आकार के बारीक कटे हुए)
  • १ हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • १ चुट्टी हल्दी पाउडर 
  • १ चुट्टी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • तलने के लिए तेल 
  • २-३ टेबल-स्पून पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में बेसन, प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और पानी डालकर चिपचिपा घोल तैयार करें 
  2. अब एक कढाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और तापमान परखने के लिए थोडा सा घोल उसमे डालें । अब एक-एक करके सारे पकोड़े सुनहरे भूरे और कुरकुरे तल लें 
  3. टमाटर सौस या चटनी (अपनी पसंद का कोई भी) के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Onion pakoda recipe in English, click Onion pakoda


सामग्री:


  • १ कप पोहा (जाड़ा या मोटा)
  • १ प्याज (छोटे आकार का बारीक कटा हुआ)
  • २-३ करी पत्ते 
  • १/४ कप मूंगफली 
  • १ आलू (छोटे आकार का टुकडो में कटा हुआ, ऐच्छिक)
  • हरे मटर (ऐच्छिक)
  • १ टी-स्पून जीरा 
  • १- १ चुट्टी हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १-२ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
  • नीम्बू का रस (खटाई के लिए) 
  • हरा धनिया सजाने के लिए 
विधि:

  1. पोहे को एक चलनी में अच्छे से धो कर एक तरफ सुखा लें 
  2. एक कढाई में तेल गरम कर जीरा और करी पत्ते डालें 
  3. जीरा चटकने पर प्याज डालकर मध्यम आंच पर २-३ मिनट के लिए भूनें  
  4. अब आलू और मटर डालकर भूनें 
  5. अब सेके हुए मूंगफली, नमक, हल्दी, लालमिर्च पाउडर अथवा धनिया पाउडर अच्छे से मिलाएं 
  6. अंत में धुले हुए नरम पोहे मिलाये और ढककर कुछ मिनट तक भूनें 
  7. हरा धनिया से सजाएं और नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें 
For Poha/ Rice flakes snack recipe in English, click Poha/ Rice flakes snack