गोभी मंचूरियन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गोभी मंचूरियन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


सामग्री:

  • २ कप फूल गोभी के छोटे किये हुए टुकड़े 
  • १/२ कप मैदा 
  • १/४ कप कॉर्न फ्लौर (मकई का आटा)
  • नमक स्वादानुसार 
  • लहसुन का पेस्ट 
  • १/२ टी-स्पून काली मिर्च पाउडर 
  • १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • १ प्याज (मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ)
  • १ शिमला मिर्च (मध्यम आकार की बारीक कटी हुई)
  • टमाटर का केचप 
  • चिल्ली सौस 
  • सोया सौस (रंग के लिए)
  • विनेगर (सिरका)
  • पानी 
विधि:

  1. एक बर्तन में मैदा और मकई के आटे  को मिलाकर पानी से गाढ़ा घोल बनाएं 
  2. एक कढाई में तेल तेज़ गरम करें 
  3. अब इस घोल में एक-एक करके गोभी के टुकडो को लपेटे और गरम तेल में तलकर सुनहरा भूरा करें और एक तरफ रखें 
  4. सौस  बनाने के लिए एक पतीले में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें 
  5. अब इसमें लहसुन का पेस्ट और सारी सब्जियों को मिलाकर अच्छे से भूनें 
  6. अब इसमें टमाटर केचप, चिल्ली सौस, विनेगर अथवा सोया सौस मिलाएं और आधे मिनट तक पकाएं 
  7. इस सौस के मिश्रण को गाढा बनाने के लिए मकई के आटे को थोढे से पानी में मिलाकर इस घोल को सौस में मिलाएं और कुछ सेकंड के लिए पकाएं 
  8. अब पके हुए सौस में स्वादानुसार नमक डालें और गोभी के तले हुए टुकडो को डालकर अच्छे से मिलाएं 
  9. अब हरा धनिया से सजाकर गरमा-गरम परोसें 
For Gobi Manchurian recipe in English, click Gobi Manchurian