तंदूरी चिकन/ देसी भूने हुए चिकन/ Tandoori Chicken/ Desi Style Roasted Chicken


सामग्री:


  • २ चिकन के पैर 
  • २ टेबल-स्पून नीम्बू का रस 
  • २ टेबल-स्पून दही 
  • १/४ टेबल-स्पून गरम मसाला 
  • ३/४ टेबल-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • १/४ टेबल-स्पून हल्दी पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ टेबल-स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • १ टेबल-स्पून हरा धनिया (ऐच्छिक)
  • २ टेबल-स्पून रिफाइंड तेल 
विधि:

  1. चिकन को अच्छे से धोकर सूखे कपडे से पोछें और सुखाएं 
  2. १ प्याले में मैरीनेट करने के लिए दही, अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नीम्बू का रस, नमक, हरा धनिया और तेल डालकर घोल बना लें 
  3. अब चिकन के टुकडो के घोल में चारो तरफ से लपेटें और ढककर २-५ घंटो के लिए फ्रिज में रखें  
  4. अब ओवन को पहले से गरम करें १-२ मिनट के लिए २०० डिग्री f पर 
  5. अब ट्रे पर थोडा सा तेल स्प्रे करें और चिकन को उसमे सजाकर को ओवन में पकाएं (२५० डिग्री फ़रेनहाईट पर ३०- ४० मिनट के लिए और तब तक जब तक की साड़ी सौस  सूख न जाए)
  6. अब उलट पलट कर १५- २० मिनट तक और पकाएं जब तक की चिकन नरम न हो जाए 
  7. हरा धनिया से सजाकर रुचिवर्धक के रूप में गरमा गरम परोसें 
For Tandoori Chicken/ Desi style Roasted Chicken recipe in English, click Tandoori Chicken/ Desi style Roasted Chicken

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें